फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kabja hatavaane pahunchee teem se haathaapaee, esadeeem ke aadesh par pulisakarmiyon ke saath pahunchee thee raajasv teem

कब्जा हटवाने पहुंची टीम से हाथापाई, एसडीएम के आदेश पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची थी राजस्व टीम

Sun, 28 Feb 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
kabja hatavaane pahunchee teem se haathaapaee, esadeeem ke aadesh par pulisakarmiyon ke saath pahunchee thee raajasv teem
परसोहा गांव में पुलिसकर्मियों से हाथापाई करतीं महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। इलाके के परसोहा गांव में जेसीबी से कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी। महिलाओं और ग्रामीणों ने टीम को खदेड़ लिया। झोपड़ी में आग लगा दी गई। आग से जलकर बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। इससे तहसीलदार और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के परसोहा गांव निवासी छेदालाल और रामचंद्र ने गांव में रहने वाले अजय कुमार के खिलाफ एसडीएम न्यायालय में दो मार्च 2020 को जमीन पर कब्जे का मुकदमा दर्ज कराया था। एसडीएम जयकरन सिंह ने 15 फरवरी 21 को छेदालाल के पक्ष में फैसला सुनाया। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज को कब्जा करने वाले अजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई कर छेदालाल और रामचंद्र को कब्जा दिलाने का आदेश दिया। इससे शनिवार को जेसीबी मशीन लेकर तहसीलदारअनिल कुमार सरोज कानूनगो हिमांशु पांडेय, लेखपाल राकेश बाबू, अजय चौहान, अमन श्रीवास्तव, एसआई संजीव कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को पैमाइश करता देख अजय कुमार भड़क गया। परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों के साथ अधिकारियों व पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। हाथों में फावड़े और डंडे लेकर लोगों ने टीम को खदेड़ कर भगा दिया। इसी बीच अजय कुमार की झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग से ऊपर से गुजरे बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। इसके करंट की चपेट में आने से तहसीलदार समेत अन्य लोग बच गए। अधिकारियों ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा पहुंच गए। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं कानूनगो हिमांशु ने कोतवाली पुलिस को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसडीएम ने बताया कि राजस्व टीम के काम में दखल देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दबाव बनाने के लिए खुद ही झोपड़ी में आग लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed