{"_id":"60be63188ebc3e40c92b3b9b","slug":"kaar-paanch-laakh-rupaye-na-milane-par-ghar-se-nikaala-pati-samet-paanch-logon-ke-khilaaph-riport-darj-kannauj-news-knp6328051169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार, पांच लाख रुपये न मिलने पर घर से निकाला, पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार, पांच लाख रुपये न मिलने पर घर से निकाला, पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। अतिरिक्त दहेज में कार और पांच लाख रुपये न मिलने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली छिबरामऊ के खुबरियापुर गांव निवासी साक्षी ने बताया कि थाना तालग्राम के गधैइया ऊसर निवासी पिता ने खुबरियापुर निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र जोगेंद्र के साथ 28 अक्तूबर 2020 को शादी की थी। दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। एक कार, पांच लाख रुपये और सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे। पिता ने देने में असमर्थता जताई तो मानसिक उत्पीड़न करने लगे। मुझसे शादी से पहले पति ने दो शादियां की थीं। दोनों पत्नियों को जलाकर मार डाला था। यह बात छिपाई गई। धोखा देकर शादी कर ली। दो दिन पहले पति चंद्र प्रकाश, ससुर जोगेंद्र, जेठ टीनू, जेठानी नीरज व सास ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
वहीं सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।