फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kaar ke andar phans gaee bachchee, dam ghutane se maut

कार के अंदर फंस गई बच्ची, दम घुटने से मौत

Tue, 01 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
kaar ke andar phans gaee bachchee, dam ghutane se maut
गुरसहायगंज(कन्नौज)। सरायप्रयाग के सूलनपुर गांव में सोमवार को लापता हुई पांच साल की बच्ची का शव मंगलवार को घर से चंद कदम दूर चाचा की कार में मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिवार के कहने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली की चौकी सराय प्रयाग के अंतर्गत सूलनपुर गांव के किसान विजय सिंह यादव की बेटी शुचि(5) सोमवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे घर से खेलने के लिए निकली थी। इसी दौरान चाचा मनोज कुमार ने कार घर से चंद कदम दूर बरामदे में खड़ी कर दी। वह इस पर डालने के लिए कवर लेने घर चले गए। तभी बच्ची खिड़की खोलकर कार में घुस गई। इसके बाद सारी खिड़कियां बंद हो गईं। कुछ देर बाद लौटे मनोज ने कवर को कार के ऊपर डाल दिया। इसके बाद चले गए। वहीं बच्ची के काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश करने लगे। बच्ची के गायब होने की खबर गांव में फैल गई। लोगों ने आसपास के मक्का के खेतों में तलाशना शुरू कर दिया। न मिलने पर लोग लौट आए। सुबह फिर तलाश शुरू की गई। मंगलवार सुबह इसकी सूचना सराय प्रयाग चौकी में दरोगा प्रदीप कुमार यादव को दी गई। पुलिस ने गांव पहुंच कर बच्ची की तलाश की। कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

वहीं पूरी रात बिजली न आने से मोबाइल की बैटरी डाउन होने पर मनोज कुमार चार्ज करने के लिए करीब ग्यारह बजे कार के पास पहुंचे। कार का कवर हटाकर ड्राइवर साइड की खिड़की खोली तो बच्ची का शव देखकर सन्न रह गए। इसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी। इससे मौके पर भीड़ लग गई। बच्ची का शव देखकर परिजन बेहाल हो गए। बच्ची विजय सिंह की सबसे छोटी पांचवीं संतान थी। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed