फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kaalindee eksapres ka injan phel, paune do ghanta khadee rahee

कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन फेल, पौने दो घंटा खड़ी रही

Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
kaalindee eksapres ka injan phel, paune do ghanta khadee rahee
गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी कालिंदी एक्सप्रेस। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। कानपुर से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। यहां करीब पौने दो घंटे ट्रेन खड़ी है। सर्दी की वजह से यात्री परेशान रहे। फर्रुखाबाद से इंजन मंगवाया गया है। इंजन आने के बाद ट्रेन को फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर से चलकर कन्नौज रेलवे स्टेशन पर छह बजकर 50 मिनट पर पहुंची। यहां कुछ देर रुककर ट्रेन छह बजकर 58 मिनट पर गुरसहायगंज के लिए रवाना हो गई। गुरसहायगंज में यह ट्रेन सात बजकर 15 मिनट पर पहुंच गई। यहां से फर्रुखाबाद जाते समय ट्रेन का इंजन खराब हो गया। इससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। गनीमत रही कि कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन सिंगल रूट पर खराब नहीं हुआ। गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर गाड़ी जहां की तहां खड़ी हो गई। रेलवे अफसरों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। फर्रुखाबाद से इंजन मंगवाया गया। यात्रियों ने अलाव के पास खड़े होकर सर्दी को दूर भगाया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज रेलवे मास्टर जितेंद्र चौहान ने बताया कि फर्रुखाबाद से इंजन मंगवाया गया है। वह आ चुका है। 15 मिनट बाद गाड़ी को फर्रुखाबाद के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed