{"_id":"6e972f63c370eb4959a6cbc4a04a9e49","slug":"just-the-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने युवक को रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने युवक को रौंदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बीच स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने युवक को कुचल दिया। युवक को उपचार के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। तब चार घंटे बाद जाम खुला। मृतक के भाई ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी रघुवीर बाथम (22) पुत्र रामेश्वरदयाल सिलाई का काम करते है। बुधवार की सुबह रघुवीर अपनी ससुराल बढिन से लौटकर आया था। वह नगर के मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक के पास सड़क किनारे खड़ा था, इसी दौरान सौरिख की तरफ से आ रही तेज रफ्तार नेशनल मोटर यूनियन की प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बस उसे कुचलती हुई निकल गई।
जब तक लोग कुछ समझ पाते चालक बस भगा ले गया। घायल को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए फर्रूखाबाद ले गए। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल आरपी पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा देते हुए जाम खोलने की बात कही, लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के समझाने पर कई घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
रघुवीर का शव जैसे ही गाड़ी से उतारा गया उसे देख पत्नी मंजू बेहोश होकर गिर पड़ी। किसी तरह महिलाओं ने उसे संभाला। मृतक की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व जनपद औरैया के थाना बिधूना के गांव बढ़िन में हुई थी। रघुवीर के दो माह का एक बच्चा है।
घटनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद भरोसा दिलाया कि मृतक के आश्रितों को जो भी संभव होगा। सरकारी मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मृतक के नाम खेती होगी तो उसे कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही परिवारिक लाभ योजना के तहत भी सहायता दिलाने की कोशिश की जाएगी।
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों से शहर के लोगों ने नगर के मध्य स्थित नेशनल मोटर यूनियन बस अड्डा को नगर से बाहर करने की मांग की। इसके अलावा लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की भी मांग रखी शहर के सत्यप्रकाश, अजय कुमार, मुकेश कुमार समेत कई लोगों ने उपजिलाधिकारी और सीओ से कहा कि नगर के बीच प्राइवेट बसों का अड्डा है। चालक नगर के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से बसे दौड़ाते हैं। जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।