फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jitendra president , Mansingh Creator Minister

जितेंद्र अध्यक्ष, मानसिंह प्रजापति मंत्री

Sat, 06 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 06 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jitendra president , Mansingh Creator Minister

स्थानीय सीएचसी में जिले भर से आए फार्मासिस्टों ने

विज्ञापन
अधिवेशन कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। इसके बाद में हुए चुनाव में जितेंद्र कटियार को अध्यक्ष और डॉ. मानसिंह प्रजापति को मंत्री चुना गया।

फार्मासिस्ट अधिवेशन में फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष डॉ. चक्रसिंह यादव ने कहा कि सभी फार्मासिस्ट अपने कार्य के प्रति सजग रहें। कहीं से भी लापरवाही न बरतें। इसके बाद भी अगर उनका उत्पीड़न हुआ तो संघ उनकी लड़ाई लड़ने को तैयार है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक सविता ने कहा कि कर्मचारियों की तमाम समस्याओं को लेकर संघ सरकार से संघर्ष कर रहा है। सभी लोग एकजुटता से साथ दें तो कामयाबी जल्द मिल जाएगी। इस दौरान डिप्लोमा फार्मासिस्ट के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

सर्वसम्मति से फिर से जितेंद्र कटियार को जिलाध्यक्ष व डॉ. मान सिंह प्रजापति को मंत्री पद की कमान सौंपी गई। एसएस दोहरे को संरक्षक, विजय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजुल कटियार को कोषाध्यक्ष, पीएस सचान को-आर्डिनेटर, अशोक वर्मा को संगठन मंत्री चुना गया। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed