{"_id":"60218aca8ebc3e4a16720b18","slug":"jile-mein-badheen-choree-kee-vaaradaaten-pardaaphaash-mein-pulis-phel-kannauj-news-knp6107105161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ीं चोरी की वारदातें, पर्दाफाश में पुलिस फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ीं चोरी की वारदातें, पर्दाफाश में पुलिस फेल
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। चोर रोजाना दुकानों और मकानों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस वारदातों का पर्दाफाश करने में असहाय साबित हो रही है। अधिकारियों के निर्देश पर जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाकर पुलिस गैंग को दबोचने का प्रयास कर रही है।
जिले में सिलसिलेवार ढंग से चोरी की वारदातें हो रही हैं। ताबड़तोड़ वारदातों से जिले में बाहरी गैंग की आमद की आशंका है। एक फरवरी को चोरों ने बलईपुर गांव के रोड पर अनिल कुशवाहा के स्टूडियो में चोरी की थी। तीन फरवरी की रात उमर्दा में शराब सेल्समैन के घर बदमाशों ने फायरिंग कर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चार फरवरी की रात चोरों ने सदर कोतवाली में मानपुर बाईपास स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। वहीं छह फरवरी को छिबरामऊ में सात दुकानों में चोरी कर पुलिस को बड़ी चुनौती दी। चोरी और लूटपाट की वारदातें रोकने लिए एसपी प्रशांत वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को सीमाओं पर चौकसी के साथ रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी रोकने में असफल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया जाएगा।
दवाएं चोरी कर कहां खपा रहे चोर?
बेखौफ चोर मेडिकल स्टोरों को निशाना बनाकर कीमती दवाएं चोरी कर रहे हैं। शुक्रवार को मानपुर बाईपास पर चोरों ने मेडिकल स्टोर से लाखों की दवाएं चोरी कर ली थीं। शनिवार रात छिबरामऊ में आनंद फार्मा और पवन मेडिकल स्टोरी से लाखों की दवाएं चुरा ले गए। ऐसे में सवाल उठता है कि चोर दवाओं को कहां बेच रहे हैं।