{"_id":"60884d3e8ebc3ebd071622d6","slug":"jila-aspataal-mein-okseejan-kee-kamee-har-roj-saat-jambo-silindar-kee-khapat-kannauj-news-knp625690962","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, हर रोज सात जंबो सिलिंडर की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, हर रोज सात जंबो सिलिंडर की खपत
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी हो गई है। तीन दिन से ज्यादा रोगियों के भर्ती होने से ऑक्सीजन का संकट हो गया है। चार छोटे सिलिंडर बचे हैं। यह रात में किसी समय खत्म हो सकते हैं। बुधवार को खाली सिलिंडर भेजे जाएंगे।
मेडिकल कालेज के बाद सौ शय्या अस्पताल छिबरामऊ और अब जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी है। मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम तक सात ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो गए। अब जिला अस्पताल में चार छोटे सिलिंडर बचे हैं। यही हाल रहा तो रात में जिला अस्पताल में एक भी भरा सिलिंडर नहीं रहेगा।
मंगलवार को जिला अस्पताल में आठ से अधिक मरीज पहुंचे। इन्हें ऑक्सीजन दी गई। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के इंचार्ज मुख्तियार खां का कहना है कि एक साथ ऑक्सीजन की मांग अधिक होने से जिला अस्पताल में यह समस्या है। छोटे चार ऑक्सीजन सिलिंडर बचे हैं। रात में कुछ मरीज आ गए तो रात में ही ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी। सप्लाई भेजने के लिए संबंधित ठेकेदार से कहा गया है। शुक्रवार या शनिवार को ऑक्सीजन की सप्लाई आने की संभावना है।