{"_id":"0cb6660c8bce7caed90442de889a87b0","slug":"jhrkhurani-with-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवक से जहरखुरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवक से जहरखुरानी
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से रोडवेज बस पर बैठकर घर आ रहे दो युवकों को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाकर नकदी व सामान लूट लिया। बस परिचालक ने दोनों को बेहोशी की हालत में मंडी समिति के निकट उतार दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
हरदोई जनपद के गांव बिरौरी थाना बिलग्राम निवासी संजीव कुमार (22) पुत्र कृष्ण मुरारी, विकास (21) पुत्र सतीश चंद्र तिवारी कुछ दिन पहले दिल्ली घूमने के लिए गए थे। शुक्रवार की शाम रोडवेज बस पर बैठकर वह घर लौट रहे थे। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने बिस्कुट में नशीला पदार्थ खिला दिया।
बेहोश हो जाने के बाद उनके पास मौजूद नकदी, मोबाइल व कपड़े लूट लिए। बस के परिचालक ने दोनों को बाईपास पर उतार दिया। सुबह होने पर जब पुलिस कर्मी अजयपाल व संजीव कुमार की नजर युवकों पर पड़ी तो उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचाया। कई घंटे तक चले उपचार के बाद उनकी जान बचाई जा सकी।