फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jewelery worth seven lakhs, cash stolen from farmer's house

Kannauj News: किसान के घर से सात लाख के जेवर, नकदी चोरी

Tue, 21 Mar 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 21 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth seven lakhs, cash stolen from farmer's house
तिर्वा। रविवार की रात को कस्बे में किसान के बंद पड़े मकान से चोरों ने सात लाख के जेवर, नकदी पार कर दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के गांधी नगर निवासी किसान शिवराम सिंह राजपूत ने बताया कि 15 मार्च को वह कानपुर देहात के झींझक में आलू की खोदाई करने गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। 18 मार्च को बेटी भी घर में ताला लगाकर कानपुर पेपर देने चली गई थी। 19 मार्च की देर शाम पेपर देकर बेटी वापस उनके पास झींझक आ गई। सोमवार की सुबह पड़ोसी ने फोन करके सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बक्से में रखा सोने का एक हार, एक चेन, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी कघनी, एक सोने की बेंदी, आठ अंगूठी, चार चूड़ी व दो लाख रुपये नकद चोर समेट ले गए हैं। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed