{"_id":"74a987812caf263392210ae93b7bd3d1","slug":"jcb-provided-the-culvert-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से कराई गई पुलिया की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से कराई गई पुलिया की सफाई
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत ने सकरावा रोड स्थित
विज्ञापन
कुम्हर मंडी पुलिया की जेसीबी मशीन लगाकर सफाई कराई। तब कहीं जाकर लोगों
को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकी।
पुलिया से अंबेडकरनगर मोहल्ले के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा था। कई बार शिकायतों के बावजूद निराकरण नहीं हो पा रहा था। मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को पुलिया के सामने सकरावा रोड पर धरना प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया था।
मंगलवार को एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित के निर्देश पर नगर पंचायत के ईओ तुगल सिंह, लिपिक मुन्ने खां सफाई कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से क्षतिग्रस्त पुलिया की सफाई कराई। तब कहीं जाकर लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सकी।
इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी मनीष यादव डंपी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा यह पुलिया गलत ढंग से बनवाई गई थी और यह पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त भी है। कहा कि शीघ्र ही समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे।