फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jaswant and Suraj stole jewellery worth Rs 30 lakh and cash worth Rs 2 lakh.

Kannauj News: जसवंत-सूरज ने 30 लाख के जेवर और दो लाख की नकदी पार की

Thu, 25 Sep 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jaswant and Suraj stole jewellery worth Rs 30 lakh and cash worth Rs 2 lakh.
कन्नौज। महिला सुनीता की हत्या के तीन दिन बाद बुधवार को बेटी ने लूट में गए जेवरा के बारे में जानकारी दी है। छोटी बेटी के मुताबिक हत्यारोपी जसवंत और सूरज 30 लाख रुपये के जेवर और दो लाख रुपये की नकदी ले गए हैं। पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस की पांच टीमें यूपी समेत अन्य प्रांतों में डेरा जमाए हैं पर अभी तक सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस सीसीटीवी के सहारे आरोपियों के गिरेबान तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वारदात में जिस मोटर साइकिल का प्रयोग किया गया, वह भी लखनऊ से चुराई गई थी। उधर, पता चला कि दोनों रुपये लेने आते थे। तो इसी बात की रेकी करते थे कि घर में कितना जेवर और नकदी हो सकती है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कुतुलूपुर मकरंदनगर में बेटी कोमल को बंधक बना महिला सुनीता श्रीवास्तव की हत्या के बाद सोमवार को लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। लूट में कितना माल गया है, इसको लेकर पुलिस बताने से बच रही है। परिवार की मानें तो लुटेरे 30 लाख के जेवर और दो लाख नकदी ले गए हैं। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

छोटी बेटी दीया श्रीवास्तव ने बताया कि ससुर जसवंत-दामाद सूरज ने मां सुनीता की हत्या के बाद बहन कोमल को कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद बगल वाले कमरे में दाखिल हुए। दोनों ने कमरे में रखे दो ब्रीफकेस और एक बक्सा खोला। इनकी चाबियां दोनों को मिल गई थी। इसके अलावा कमरे रखी सेफ को भी चाबी लगाकर खोला। सेफ के लाॅकर की चाबी न मिलने पर लाॅक को तोड़कर नकदी और जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कोमल ने बताया कि हत्या करने से पहले मां से मारपीट की और मां के हाथ पैर बांध कर उनसे जबरन चाबियां और नकदी और जेवर की जानाकारी की। इसके बाद दोनों ऊपर आए और कोमल को कमरे में बंधक बनाकर चिल्लाने पर मां की हत्या की धमकी दी और बगल वाले कमरे में दाखिल हो गए। दोनो को चाबियों का पता चल चुका था और जेवर कहां रखे हैं यह भी पता था।
घटना को भुला नहीं पा रही कोमल, दीया भी दहशत में
सुनीता श्रीवास्तव की हत्या के बाद परिवार में भी दहशत बनी हुई है। मां की हत्या और बंधक बनाए जाने की बात याद कर सुनीता की बड़ी बेटी कोमल सिहर उठती है और उसके आंसू आ जाते हैं। वह इस हादसे को भुला नहीं पा रही है। कोई कुछ पूछता है तो वह फफक कर रो उठती है। छोटी बेटी दीया भी मां की हत्या से सदमे में है। घर के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती है और लगातार घर में जांच पड़ताल को अफसर भी पहुंच रहे हैं। छोटी बेटी को बैंक जाने के लिए गनर भी एसपी ने दिया है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि दोनो आरोपियों की तलाश की जा रही है पुलिस की पांच टीमें गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। लूट में कितना माल गया है अभी इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। परिजनों से जो जानकारी मिलेगी, उसे विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा।
------------------
सूरज ने लखनऊ से चोरी की थी पल्सर बाइक
हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए ससुर जसवंत सिंह उर्फ पंकज चौहान व दामाद सूरज कश्यप अलग-अलग बाइकों से कुतलूपुर पहुंचे थे। सूरज ने जिस पल्सर बाइक का प्रयोग किया था वह लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र से 19 अगस्त को चोरी हुई थी। इस बाइक की चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। एसपी ने बताया कि दूसरी बाइक की तलाश भी की जा रही है।
परिजनों समेत तीन हिरासत में
पुलिस ने आरोपी जसवंत के परिजनों को हिरासत में लिया है और उनके माध्यम से हत्यारों तक पहुंचना चाहती है। बताया गया कि परिजनों को पुलिस बलरामपुर से पकड़ कर लाई है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ससुर-दामाद की तलाश को पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस को दोनों की सटीक लोकेशन नहीं मिल पाई है। पुलिस टीमें लुधियाना, लखनऊ, उन्नाव व बलरामपुर आदि तलाश कर रही हैं।

लूट में गया इतना माल
- दो सोने की चेन कोमल की, दो सोने की चेन सुनीता की, एक सोने की चेन उसके पिता की, 8 से 10 जोड़ी कानों के टॉप्स एवं झुमका कुंडल, 13 सोने की अंगूठी लेडीज व जेंट्स, चार सोने की चूड़ियां, एक गले का नेकलेस, दो सोने के मंगलसूत्र, दो कमर पेटी चांदी की, 10 जोड़ी चांदी की पायल, एक मांग बेंदी सोने की तथा दो लाख की नकदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed