फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jamaatiyon ko lekar asamanjas mein aphasar, shaasan ke pharamaan ka intajaar

जमातियों को लेकर असमंजस में अफसर, शासन के फरमान का इंतजार

Wed, 29 Apr 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
jamaatiyon ko lekar asamanjas mein aphasar, shaasan ke pharamaan ka intajaar
कन्नौज। जिले में क्वारंटीन 39 जमाती प्रशासन के लिए सिरदर्द बने हैं। क्वारंटीन का 14 दिन से अधिक समय बीतने के बाद इन्हें घर भेजने या इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का कोई फरमान नहीं मिला है। इससे अफसर असमंजस में हैं। प्रशासनिक अफसरों को शासन से आदेश का इंतजार है। इससे कि कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। इन्हें अलग-अलग जगह क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में पकड़े गए जमातियों के बाद जिले में सक्रिय हुई पुलिस ने शहर व कस्बों की मस्जिदों में ताबड़तोड़ छापा मारा था। एक अप्रैल को समधन की अलग-अलग मस्जिदों से 28 जमाती पकड़े गए थे। पुलिस-प्रशासन ने सभी की कोरोना जांच करवाकर क्वारंटीन कर दिया। 15 अप्रैल को शहर की मक्का मस्जिद में 11 जमाती पकड़े गए। इनके नमूने लेने के बाद क्वारंटीन किया गया। सभी जमातियों की कोरोना जांच निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

यह क्वारंटीन का 14 दिन से अधिक का समय पूरा कर चुके हैं। शासन से इनको लेकर अभी तक कोई फरमान नहीं मिला है। इससे अफसरों में असमंजस है। इन्हें शासन से आदेश का इंतजार है। इससे कि आगे की कार्रवाई की जा सके। एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से इन्हें छोड़े जाने का कोई आदेश नहीं मिला है। इन्हें कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार प्रांत के 40 लोग क्वारंटीन
लॉकडाउन में दिल्ली से बिहार जाते समय अफसरों ने दो अप्रैल को सफीरजप्ती में दो मिनी बसों से बिहार प्रांत के 40 लोगों को पकड़ा था। इन्हें शहर के अर्शी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। क्वारंटीन सेंटर में इन्हें 27 दिन हो गए हैं। अब तक घर भेजने की पहल नहीं की गई। इससे इनका सब्र टूट रहा है। यहां ड्यूटी कर रहे अफसर ने बताया कि बिहार प्रांत के लोगों को भेजने का कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश न मिलने तक यह लोग यहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed