फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jai Shri Ram There Gunje slaughter Jaykare Tadka

ताड़का वध होते गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Tue, 13 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 13 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram There Gunje slaughter Jaykare Tadka
रामलीला मैदान में मंगलवार को पुष्प वाटिका का प्रसंग था। इस दौरान ताड़का का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
तालग्राम तिराहे के पास से दोपहर बाद दो रथों पर सवार प्रभु राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ, राजा दशरथ और ताड़का रामलीला मैदान को रवाना हुए।

रामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू, महामंत्री मनोज दुबे, व्यवस्थापक प्रेममुरारी दुबे, चंद्रहास कुशवाह आदि ने स्वरूपों की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। व्यास सुभाषचंद्र अग्निहोत्री के रामायण पाठ और बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होकर विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंची।

यहां राम विवाह से पहले पुष्प वाटिका का मंचन किया गया। प्रभु राम के स्वरूप में राजमणि दुबे, लक्ष्मण बने श्याममोहन दुबे, दशरथ के स्वरूप में अखिलेश, महर्षि विश्वामित्र बने नीरज पांडेय, ऋषि वशिष्ठ बने आशीष और ताड़का बने विकास उर्फ टोनी का अभिनय सभी ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed