{"_id":"638e2f02ef15f94ff1596f09","slug":"itra-karobariya-ke-karkhane-me-cchapa-kannauj-news-knp7319391138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ांच इत्र कारोबारियों के कारखानों में कर जीएसटी टीमों ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ांच इत्र कारोबारियों के कारखानों में कर जीएसटी टीमों ने मारा छापा
विज्ञापन
कन्नौज। टैक्स चोरी की आशंका पर कर जीएसटी की टीमों ने एक साथ शहर के पांच इत्र कारोबारियों के कारखानों और कार्यालयों में छापा मारा। टीमों ने निर्मित इत्र और दस्तावेजों का डाटा जब्त किया। छानबीन के बाद कारोबारियों को नोटिस दिया जाएगा।
सोमवार को राज्य उपायुक्त कर जीएसटी राम नारायन के नेतृत्व में पांच टीमों ने शहर के शेखाना, अहमदी टोला, फर्श रोड और नई बस्ती में पांच इत्र कारोबारियों के यहां छापा मारा। दोपहर करीब तीन बजे से छह बजे तक टीमों ने छानबीन की। इस दौरान आयात, निर्यात, भंडारण का डाटा जब्त कर मौजूद इत्र और कच्चे माल के सैंपल लिए। प्राथमिक जांच में फिलहाल टीमों के हाथ कोई गड़बड़ी नहीं मिली। एक साथ हुई कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
राज्य उपायुक्त ने बताया कि आयुक्त राज्य उत्तर प्रदेश के निर्देश पर कार्रवाई की गई। कई दिनों से छानबीन की जा रही थी। कर चोरी और गैर पंजीकृत चल रही फर्मों की आशंका पर छापा मारा गया था। सभी फर्में पंजीकृत पाई गईं हैं। जांच में अगर गड़बड़ी मिलती है, तो नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।