फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Issue of building sports stadium near FFDC raised in Legislative Council

Kannauj News: विधान परिषद में उठा एफएफडीसी के पास स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने का मुद्दा

Wed, 18 Dec 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Issue of building sports stadium near FFDC raised in Legislative Council
कन्नौज। सात साल पहले सपा सरकार में एफएफडीसी के निकट स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए जमीन अधिग्रहित की गई थी और बजट भी उपलब्ध कराया गया था, लेकिन आज तक स्टेडियम नहीं बन सका। विधान परिषद में स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एफएफडीसी के पास स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था। स्टेडियम के लिए बजट भी उपलब्ध कराया था। सपा सरकार जाने के बाद भाजपा सरकार ने पिछले सात सालों में स्टेडियम बनाने के लिए कोई काम नहीं किया। विधान परिषद के सदस्य आशुतोष सिन्हा ने 30 जुलाई के बाद 15 दिसंबर को फिर यह मुद्दा उठाया। दोनों बार प्रदेश के खेल मंत्री इसका जवाब देने से से बचते नजर आए। एक ओर खेल मंत्री देश के युवाओं के हर ब्लॉक में खेल मैदान बनाकर प्रोत्साहित करने की बात कह रहे हैं। दूसरी ओर सरकार अधिग्रहित की गई जमीन पर स्पोर्ट्स स्टेडियम भी नहीं बनवा पा रही है।
विज्ञापन

सदस्य ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग की है। सपा नेता अंशुल गुप्ता ने बताया कि सात साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने स्टेडियम के लिए कुछ नहीं किया है। सदन में प्रकरण आने से अब इसके निर्माण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed