फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Investigation of gangster Nawab Singh's benami properties extends to Braj region

Kannauj News: गैंगस्टर नवाब सिंह की बेनामी संपत्तियों की जांच ब्रज क्षेत्र तक फैली

Wed, 08 Jul 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Investigation of gangster Nawab Singh's benami properties extends to Braj region
कन्नौज। गैंगस्टर नवाब सिंह यादव और नीलू यादव के खिलाफ जांच का दायरा ब्रज क्षेत्र तक फैल गया है। पुलिस और प्रशासन की नजरें अब नोएडा, आगरा, मथुरा और वृंदावन पर हैं। इन शहरों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव से जुड़ी कई बेनामी संपत्तियों के इनपुट मिले हैं। जिले में 28 करोड़ रुपये की संपत्तियों की कुर्की के बाद यह नई जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, आगरा, मथुरा और वृंदावन में नवाब सिंह के कनेक्शन और संपत्तियों के सुराग मिले हैं। इन सूचनाओं की पुष्टि के लिए विकास प्राधिकरणों से संपर्क किया गया है। पुलिस टीमें राजस्व रिकॉर्ड, भूखंड, मकान, फ्लैट और व्यावसायिक परिसंपत्तियों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस प्रशासन नवाब सिंह के करीबियों, रिश्तेदारों और मददगारों के नाम पर खरीदी गई बेनामी संपत्तियों की भी जांच कर रहा है। नवाब सिंह यादव का चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज भी जल्द कुर्क किया जाएगा। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगरा, मथुरा-वृंदावन और नोएडा के विकास प्राधिकरण जांच टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। इन प्राधिकरणों से यह पता लगाया जा रहा है कि गैंगस्टर ने किन बड़े प्रोजेक्ट्स या कमर्शियल जमीनों पर पैसा लगाया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जिले से बाहर छिपाई गई संपत्तियों का ब्योरा सामने आते ही कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। यह पता लगा है कि ब्रज क्षेत्र में काली कमाई का कोई बड़ा हिस्सा तो नहीं खपाया गया है। यदि वहां संपत्तियों की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो जब्तीकरण की बड़ी कार्रवाई हो सकती है। बताया गया कि एक कथावाचक ने सपा सरकार में मथुरा-वृंदावन में कई जमीनें दिलाईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed