फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Investigation of corona suspected patients in Jan Arogya Mela

Kannauj News: जन आरोग्य मेला में कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच

Mon, 01 Jan 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 01 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Investigation of corona suspected patients in Jan Arogya Mela
तालग्राम। एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रविवार को सीएचसी-पीएचसी पर आयुष्मान भव और जन आरोग्य मेला में आने वाले सांस लेने में दिक्कत, गले में खरास और अधिक समय से बुखार पीड़ित मरीजों की कोविड जांच की गई।
विज्ञापन


तालग्राम सीएचसी पर आयोजित मेले में डॉ. मोनिस अंसारी ने 35 मरीजों का चेकअप कर दवाएं उपलब्ध कराईं। अविनाश, अंजल और सुखदेव की टीम ने इंफ्लूएंजा, सांस लेने में परेशानी, जुकाम, बुखार आदि बीमारियों से पीड़ित 30 मरीजों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कर मेडिकल कालेज भेजे। पीएचसी बैसापुर पर आयोजित जन आरोग्य मेला में डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. तरुण गुप्ता ने 32 मरीजों को चेकअप किया। अमोलर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी 30 मरीजों का चेकअप दवाएं दी गई। इस मौके पर एलटी वीरसेन सिंह पटेल, फार्मासिस्ट हृदेश कुमार, श्यामनारायण, प्रभाकांत, धर्मेंद्र, मोहन सेंगर, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोविड जांच के लिए टीम सक्रिय
एमओआईसी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए टीम को सक्रिय कर दिया गया है। कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से संदिग्धों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिन मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। सभी से कोविड गाइड लाइन का पालन और मास्क लगाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed