{"_id":"2dd6057e6783a926d0da4815da598b03","slug":"inter-colleges-educational-quality-janchegi-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कालेजों की शैक्षिक गुणवत्ता जांचेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कालेजों की शैक्षिक गुणवत्ता जांचेगी टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाने से जी चुराने वाले इंटर कालेजों के शिक्षकों के खराब दिन आने वाले हैं। ऐसे शिक्षकों पर शिकंजा कसने को विभाग ने समिति बनाई है। समिति न सिर्फ इनके स्कूल आने-जाने पर नजर रखेगी, बल्कि इन्होंने क्या पढ़ाया इसका भी मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा विद्यालय का इतिहास भूगोल भी समिति जांचेगी। शुरुआत में जिले के 15 इंटर कालेजों को शामिल किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में समिति स्कूल का जायजा लेगी। तीन दिन तक पढ़ाई-लिखाई से लेकर कालेज में उपलब्ध साधनों और अन्य व्यवस्थाओं को जांचा परखा जाएगा।
विज्ञापन
जो टीचर अपने विषय की पढ़ाई नहीं कराते हैं उनकी पूरी कुंडली बनाई जाएगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी होगी। निरीक्षण अभियान 15 अगस्त के बाद शुरू होंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस केपी सिंह यादव के मुताबिक निरीक्षण टीम में एक प्रिंसिपल, एक प्रवक्ता और एक रिटायर प्रधानाचार्य होंगे। टीम उनके नेतृत्व में एक कालेज का जायजा लेगी। तीन दिन तक विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया जाएगा। छानबीन में विद्यालय का संक्षिप्त इतिहास भी जाना जाएगा।
समय सारिणी के अनुसार प्रत्येक अध्यापक के क्लास और विषयवार अध्यापन एवं लिखाए गए कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा। गत वर्षों का परीक्षाफल भी परखा जाएगा। अध्यापकों के शैक्षिक अध्यापन कार्य की वीडियोग्राफी कराकर उसे आख्या के साथ संलग्न किया जाएगा।
कालेज की रंगाई, पुताई, स्वच्छता, बागवानी आदि की हालत भी जांची जाएगी। विद्यालय की संपत्ति के रखरखाव, प्राभूत कोष, सुरक्षित कोष, विद्यालय से संबद्ध अचल संपत्ति का विवरण भी लिया जाएगा। स्कालरशिप रजिस्टर, कैशबुक, पत्र व्यवहार पंजिका, स्टाक रजिस्टर, आदेश पंजिका, अध्यापक अभिभावक संघ की बैठक का कार्यवृत्त भी जांचा परखा जाएगा। यदि कालेज में व्यावसायिक शिक्षा योजना लागू है तो उसकी प्रगति भी देखी जाए। प्
रत्येक छात्र निधियों के बारे में भी पूछताछ होगी। निरीक्षण करने वाली टीम को निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण तिथि के बाद एक सप्ताह के अंदर जांच आख्या उपलब्ध करा दें ताकि उसे शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा इलाहाबाद को भेजी जा सके।