फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Instructions to expedite the making and distribution of Ayushman cards

Kannauj News: आयुष्मान कार्ड बनाने व वितरण में तेजी लाने के निर्देश

Sat, 13 Dec 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the making and distribution of Ayushman cards
कन्नौज। प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ने सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेशचंद्र कुंडे ने अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से दिए गए लाभों की जानकारी ली। उन्होंने समय सीमा में लक्ष्य प्राप्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उद्योग विभाग को योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को निर्धारित समय में ऋण दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना में अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित किए जाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों एवं सफाईकर्मियों का मानदेय समय से भुगतान करने तथा उनके पीएफ अंशदान को लंबित न रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, एसडीएम अविनाश कुमार, डीसी इंडस्ट्रीज, प्रभारी डीआईओएस, सीएमएस डॉ. शक्ति बसु, एक्सईएन दीपेश अस्थाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी वेदप्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed