{"_id":"58cd78584f1c1b957d32a783","slug":"instructions-on-the-people-who-have-made-copies-of-copying","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल कराने का दबाव बनाने वालों पर रिपोर्ट के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल कराने का दबाव बनाने वालों पर रिपोर्ट के निर्देश
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें कोई भी नकलची नहीं मिला। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी केंद्र पर सामूहिक नकल की सूचना मिली तो उसकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक ने जेडी से शिकायत की कि अभिभावक नकल कराने का दबाव बना रहे है। कई लोगों ने धमकी भी दी है। इस पर जेडी ने ऐसे अभिभावकों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेंद्रप्रसाद व जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह यादव की टीम ने ग्राम कसावा स्थित बाबा हरिपुरी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य अमर पाल सिंह यादव से परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पूर्वी मड़ैया स्थित आरएस इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक डॉ. शिवकुमार यादव को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि यहां कई अभिभावक उनके ऊपर नकल कराने का दबाव बना रहे हैं। कई लोगों ने नकल न कराने पर धमकी तक दी है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने उन अभिभावकों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद मंडलीय टीम चौधरी छोटेलाल इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर पहुंची, जहां उन्होंने प्रबंधक रामऔतार सिंह यादव से परीक्षा के बारे में जानकारी ली। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि सख्ती के चलते अब तक 38 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं।
इसी तरह टीम ने राजा अंजनेय सिंह इंटर कालेज नथानगला और विजयविद्रोही क्रांतिकारी इंटर कालेज त्योर परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि सुविधा शुल्क लेकर नकल कराने वाले परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक निदेशक अंजू गुप्ता भी मौजूद थीं।