{"_id":"62ed7132f22fa7443a18ad50","slug":"instructions-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7114379117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सचिवालय से ही जारी किए जाएं प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सचिवालय से ही जारी किए जाएं प्रमाण पत्र
विज्ञापन
तेराजाकेट। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की प्रति ग्राम पंचायत सचिवालय से ही जारी किए जाएं। इन प्रमाण पत्रों के लिए आवेदक को ब्लॉक के चक्कर न लगाने पड़ें। ऐसा हुआ तो इसके लिए पंचायत सचिव जिम्मेदार होंगे।
तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत सकरहनी की गौरी परिवार रजिस्टर की नकल के लिए महीनों से ब्लॉक के चक्कर काट रहीं थीं। बीडीओ अखिलेश तिवारी से शिकायत की बताया कि पूर्व सचिव लाल सिंह के पास सभी कागजात जमा किए थे। उसके बाद भी उसे अब तक परिवार रजिस्टर की नकल जारी नहीं की गई।
बीडीओ ने क्षेत्रीय पंचायत सचिव युवराज सिंह को मौके पर बुलाकर जानकारी ली। पता चला कि पूर्व सचिव लालसिंह ने अभी तक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराए हैं। बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को बुलाकर सभी रजिस्टरों की एक प्रति मिनी सचिवालय में रखवाने तथा वहीं से प्रमाण पत्रों को जारी करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि जिन सचिवों ने स्थानांतरण के बाद अभी तक अभिलेख नहीं सौंपे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।