फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Instruction 500 million loan to farmers sharing

किसानों को 500 करोड़ का ऋण बांटने के निर्देश

Sat, 27 Dec 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 27 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Instruction 500 million loan to farmers sharing
टास्कफोर्स के अध्यक्ष और विशेष सचिव एवं निदेशक संस्थागत वित्त शिव सिंह यादव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर विकास कार्यों का सूरतेहाल परखा। जिले में अधिक से अधिक बैंक शाखाएं खोलने पर जोर दिया। वर्ष 2015-16 के लिए संभावित श्रम योजना (पीसीपी) का विमोचन किया। इसमें नाबार्ड ने 1183 करोड़ रुपये की बैंकिंग सुविधाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन


श्री यादव ने कहा कि कन्नौज का ऋण जमा अनुपात को 61 फीसदी से बढ़ाकर 70 फीसदी किया जाए। इसके लिए कम से कम 500 करोड़ रुपये का ऋण किसानों को मेला लगाकर वितरित किया जाए। इसमे करीब 250 करोड़ रुपया आर्यावर्त ग्रामीण बैंक व इतनी ही धनराशि अन्य बैंकें ऋण के तौर पर किसानों को उपलब्ध कराएं। साथ ही किसानों को ऋण का सदुपयोग कर अपनी आर्थिक स्थिति व कृषि की व्यवस्था सुधारने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक पांच, इलाहाबाद व पीएनबी बैंक दो-दो, बैंक आफ इंडिया की एक शाखा जल्द खोलने पर जोर दिया। अनौगी में बनने वाले आरसेटी भवन के काम में गति लाने के निर्देश दिए। बताया कि सरकार सूक्ष्म कामधेनु डेयरी योजना लागू करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईसी की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए सुधार करने की बात कही। प्रधानमंत्री जनधन योजना में खाता धारक को पासबुक व रूपे कार्ड तुरंत जारी करने के निर्देश बैंक शाखा प्रबंधकों को दिए। नए बैंक शाखाएं ज्यादा खुलवाने की जिम्मेदारी डीएम व सीडीओ और एलडीएम को सौंपी।


बैठक में डीएम अनुज कुमार झा, सीडीओ उदयराज यादव, एडीएम रमेश चंद्र यादव, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक संजय कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक की सुनीता सक्सेना, एलडीएम एचपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed