फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Inspection of DRM regulated in clean-up instructions

साफ-सफाई के निर्देशों में सिमट गया डीआरएम का निरीक्षण

Tue, 29 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 29 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Inspection of DRM regulated in clean-up instructions
कन्नौज में ट्रैक का निरीक्षण करते डीआरएम निर्मल कुमार पांडेय व मौजूद अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
औरेया-अछल्दा रेल हादसे के बाद रेलवे विभाग को अपने अन्य रूटों की जांच करने का ख्याल आया। सोमवार को इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक सड़क मार्ग से सुबह करीब नौ बजे गुरसहायगंज पहुंचे। वहां निरीक्षण करने के बाद कन्नौज स्टेशन पहुंचे। यहां करीब आधा घंटे जांच पड़ताल के बाद करीब 15 मिनट तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैनल रूम, शौचालयों की सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इज्ज्तनगर मंडल डीआरएम निर्मल कुमार पांडेय ने सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाई। रेलवे परिसर से निकले नाला के किनारे जमा मलबा को देखकर डीआरएम ने कहा कि इसकी सफाई अगर नगर पालिका नहीं कराती है तो रेल के सफाई कर्मी सफाई रखें।
विज्ञापन
उन्होंने उसके बाद यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया और वहां छत पर भरे पानी आदि को देखकर कड़ी नाराजगी जताई। स्टेशन परिसर में बने शौचालय और कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर आधुनिक सुविधाएं कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर दो पर चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली। स्टेशन मास्टर ने बताया कि रेलवे प्लेटफार्म पर कई स्थानाें से खुला होने के कारण बाइक और साइकिल सवार प्लेटफार्म तक पहुंच जाते हैं। जिससे यात्रियाें को असुविधा होती है। डीआरएम ने खुले स्थानों की बैरीकेडिंग कराकर उन्हें बंद कराने के लिए कहा। निरीक्षण के क्रम में प्लेटफार्म के पैनलकक्ष का एग्जास्ट खराब होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज पहुंचे डीआरएम ने साफ-सफाई पर नाराजगी जताते हुए आगे से बेहतर सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने टिकट खिड़की, पैनल रूम, इलेक्ट्रिक रूम, कंट्रोल रूम, ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर मौजूद वेंडरों को बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। कहा कि यदि खान-पान संबंधी कोई शिकायत मिली तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान करीब 15 मिनट तक उन्होंने प्लेटफार्म की सीमा के रेलवे ट्रैक संबंधित कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म पर सफाई आदि कर चूना डाला गया था और रेलवे प्लेटफार्म पर लगने वाली खान-पान की ठेलियां बंद रहीं। इस दौरान आरपीएफ के कमांडेंट राजाराम समेत रेल विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed