{"_id":"602814338ebc3ee8f61a3d3c","slug":"inhen-jaan-ka-jimmedaaron-ko-kaarravaee-ka-nahin-dar-kannauj-news-knp611694964","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हें जान का, जिम्मेदारों को कार्रवाई का नहीं डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हें जान का, जिम्मेदारों को कार्रवाई का नहीं डर
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह में सरायमीरा में बिना हेलमेट के बाइक पर सवार तीन लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मनमानी दोनों तरफ से है। वाहन चालकों को जान और जिम्मेदारों को कार्रवाई का डर नहीं है। इनकी इस अदा का खामियाजा दूसरे लोगों को उठाना पड़ रहा है। यातायात के नियमों की अनदेखी से होने वालेे हादसों में दूसरों की जान पर बन रही है। ऐसे में यातायात माह के नाम पर मोटा बजट खपने के बाद इस बार भी आम लोगों को किसी बेहतर नतीजे की उम्मीद नहीं है।
सड़क सुरक्षा माह हार्न लगाकर संदेश प्रसारण और स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने तक सिमट गया है। कभी कभार चौराहों पर चालान कर रस्म अदायगी हो रही है। कड़ी कार्रवाई से बचा जा रहा है। इससे वाहन चालक मनमानी पर हैं। यह नियम तोड़कर पुलिस के सामने से गुजर जाते हैं। नियमों की अनदेखी से रोज हादसे हो रहे हैं। यह वाहनों से भिड़कर दूसरों की जान पर खतरा बन जाते हैं।
पुलिस और यातायात महकमे का अमला इस खास वक्त भी नियमों को तोड़ने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। वाहन चालक बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के फर्राटा भर रहे हैं। यह पुलिस के चालान काटने या चेकिंग के वक्त रास्ता बदल देते हैं। यह इनका खुद के साथ ही धोखा है। वहीं बाइक पर दो सवारी की इजाजत के बाद तीन से चार लोगों को बैठाकर खुद और दूसरों के लिए खतरा बन रहे हैं। कार, बोलेरो और लोडर से सुरक्षा गार्ड भी अब तक नहीं हट सके। वहीं यातायात नियमों की अनदेखी से जाम की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों का जवाब: चेकिंग चल रही, चालान काटे जा रहे
एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी)संजय कुमार झा का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए वाहनों की नियमित चेकिंग हो रही है। चालान भी काटे जा रहे हैं। वहीं यातायात प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि चेकिंग अभियान चल रहा है। बाइक पर तीन लोगों के मिलने और ओवरलोड ऑटो, टेंपो के चालान काटने की कार्रवाई होती है।
संभल जाइए! आप पर है परिवार की जिम्मेदारी
यातायात नियमों का पालन न कर आप अपनी जान के साथ परिवार के सामने भी संकट खड़ा कर रहे हैं। यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए हैं। इनसे खिलवाड़ न करें। दोपहिया वाहन पर हेलमेट जरूर लगाएं। चार पहिया वाहन से जा रहे तो सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन को नियंत्रित गति से चलाएं। अपनी साइड पर चलें। आपकी जिंदगी पर बनने से परिवार का गुजारा मुश्किल हो सकता है।
दर्दनाक: सड़क हादसों में एक सप्ताह में चार की मौत
वाहन चालकों के यातायात नियमों की अनदेखी से रोज 10 से 12 छोटे-बड़े हादसे होते हैं। महीने में यह औसत 350 से ऊपर पहुंचता है। हादसों में घायल होने वालों के साथ जान गंवाने वालों की संख्या माह में 15 के करीब रहती है। पिछले सप्ताह हादसों में 12 चुटहिल और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चार लोगों की मौत हो गई।