फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Inflation dominated markets

बाजारों में छाई फिर महंगाई

Sat, 07 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 07 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Inflation dominated markets

दीपावली त्योहार के महज चार दिन शेष रह गए हैं। ऐसे

विज्ञापन
में खाद्य पदार्थों सहित अन्य घरेलू सामान की खरीदारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ तो उमड़ रही है, पर लोग जरूरत के हिसाब से सामान खरीद रहे हैं। बाजारों में छाई बेशुमार महंगाई से कहीं त्योहार का मजा फीका न हो जाए।

धनतेरस एवं दीपावली त्योहार को लेकर लोगों ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। हालांकि, खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ग्राहक छाई महंगाई को देखते हुए अपनी पाकेट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन रोड पर सब्जी विक्रेता सतीश का कहना था कि दीपावली के त्योहार पर अधिकतर सब्जियों के भावों में गिरावट आ जाती थी, पर अबकी टमाटर से लेकर प्याज सहित अन्य सब्जियों में गिरावट नहीं आई है।

इसके अलावा दीपावली के करीब तीन दिन पहले मार्केट में नया आलू आ जाता था, अबी नहीं आ सका है। इस कारण पुराने आलू का भाव बढ़ा है। अधिकतर ग्राहक ऊर्जा वाले आलू की ही डिमांड करते हैं। डाक बंगला रोड के सुकेश त्रिवेदी का कहना है कि कड़वे तेल के भाव में कोई विशेष उतार चढ़ाव नहीं हुआ।

जिसका प्रमुख कारण अबकी कम उत्पादन भी माना जा रहा है। उधर, जमाखोरी व फसलों में हुए नुकसान से अबकी खुले मार्केट में कड़वे तेल का भाव भी आसमान छू रहा है। मार्केट में बुलेट 120, पतंजलि 130 व धारा तेल 125 रुपये किलो बिक रहा है। इन भावों में पिछले तीन माह में कोई विशेष उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है।

उधर, टमाटर व प्याज के दामों में पिछले चार माह में लगातार वृद्धि हुई है। हालांकि, करीब एक सप्ताह से दामों में मामूली गिरावट आई है। टमाटर 50 व प्याज 40 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed