फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Infant killed in family dispute in Kannauj, step-grandmother and uncle booked

Kannauj: सौतेली दादी ने 4 माह की मासूम को जमीन पर पटक कर मार डाला, पारिवारिक विवाद में वारदात, आरोपी फरार

Sat, 25 Apr 2026 07:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 25 Apr 2026 07:59 PM IST
सार

Kannauj News: जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। चौकी नौरंगपुर के गांव गौहना खेड़ा में चार माह की बच्ची की कथित रूप से जमीन पर पटककर हत्या कर दी गई। इस मामले में सौतेली दादी और उसके भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Infant killed in family dispute in Kannauj, step-grandmother and uncle booked
वारदात के बाद गमगीन बैठे परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव गौहना खेड़ा निवासी नीरज बाथम ने बताया कि उसकी मौसी रेखा देवी और छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी मामा विक्की शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते घर पहुंचे और अकारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जब नीरज की पत्नी ज्योति बीच-बचाव के लिए आई, तो उसके साथ भी मारपीट की- रेखा ने ज्योति की गोद में से चार माह की बेटी तन्वी को छीन लिया और उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके प्राण-पखेरू उड़ गए।

विज्ञापन

इस घटना से चीख-पुकार मच गई। बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पिमा ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। नीरज ने बताया कि उसके पिता लालता प्रसाद बाथम ने तीन शादियां की हैं। उसकी मां के निधन के बाद मौसी रेखा देवी से शादी कर ली। मौसी उसने रंजिश मानती है और आए दिन उसके व पत्नी के साथ मारपीट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम में मामा विक्की भी सहयोग करता है। पिता नीरज की तहरीर के आधार पर पुलिस रेखा देवी व विक्की के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed