फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Indecency from the team that arrived to remove illegal possession

अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम से अभद्रता

Sat, 24 Sep 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Indecency from the team that arrived to remove illegal possession
गुरसहायगंज। अवैध कब्जा मुक्त कराने पहुंची राजस्व टीम से परिवार ने अभद्रता की। सरकारी दस्तावेजों को छीन कर नष्ट कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर कब्जेदार परिवार भाग गया। इसके बाद जेसीबी चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन

अनौगी निवासी राम किशन ने ग्राम समाज की करीब 20 बीघे सरकारी जमीन पर कब्जा किया है। 19 सितंबर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया था। इसके बावजूद उसने दोबारा कब्जा कर लिया था। शुक्रवार को लेखपाल राहुल प्रताप सिंह मौके पर कब्जा मुक्त कराने पहुंचे, तो राम किशन और उसके परिवार के लोगों ने टीम से अभद्रता की। इस दौरान लेखपाल के हाथ राजस्व रिकार्ड छीन कर नष्ट कर दिए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और नायाब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस बल और अधिकारियों को देखकरलोग भाग गए। इसके बाद जेसीबी चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं लेखपाल राहुल प्रताप सिंह ने रामकिशन, श्याम सुंदर, अजीत यादव, सर्वेश, महाराज, शुघर सिंह समेत अज्ञात परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed