फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Indebted farmers should get crop insurance by September 10.

Kannauj News: ऋणी किसान 10 सितंबर तक कराएं फसल बीमा

Tue, 08 Sep 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Indebted farmers should get crop insurance by September 10.
कन्नौज। प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की अनिश्चितता से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिले में खरीफ सीजन के लिए धान, मक्का और बाजरा को मुख्य रूप से अधिसूचित किया गया है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि गैर-ऋणी किसानों के लिए 15 अगस्त की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है, और अब केवल ऋणी किसानों के पास ही बीमा कराने का मौका है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि अब तक 20,742 ऋणी और 106 गैर-ऋणी किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसके माध्यम से लगभग 8,930 हेक्टेयर कृषि भूमि सुरक्षा चक्र में आ चुकी है। जिन ऋणी किसानों ने अभी तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा नहीं कराया है, वह 10 सितंबर तक अपनी नजदीकी बैंक शाखा या कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि प्राकृतिक आपदा, सूखा या बाढ़ जैसी स्थिति में वित्तीय जोखिम से बचने के लिए समय रहते अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि आपदा के समय समय पर क्षतिपूर्ति प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन


फसलों के अनुसार निर्धारित प्रीमियम दरें (प्रति हेक्टेयर):
फसल प्रति हेक्टेयर प्रीमियम दरें
धान 1,968 रुपये
मक्का 1,352 रुपये
बाजरा 874 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed