{"_id":"cb8aef93644a6e96b5c516aa7ed5d07f","slug":"increase-the-productive-capacity-using-fertilizers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरकों का प्रयोग कर बढ़ाएं उत्पादक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरकों का प्रयोग कर बढ़ाएं उत्पादक क्षमता
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति कार्यालय में मंगलवार
विज्ञापन
को इफ्को द्वारा आयोजित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस
कार्यक्रम में जिले के समस्त सहकारी समितियों के सचिव, मैनेजिंग
डायरेक्टर, एडीओ व अध्यक्ष शामिल रहे।
इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने कहा कि पौधों की वृद्धि एवं विकास हेतु 17 आवश्यक पौध पोषक तत्व होते हैं। किसानों द्वारा तीन आवश्यक तत्व एनपीके के प्रयोग से मिल जाते हैं। शेष 14 जरूरी पोषक तत्व का उपयोग किसान नहीं करता। इसी वजह से फसलों की उत्पादक क्षमता में वृद्धि नहीं हो रही है।
बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर ही किसान उर्वरकों का प्रयोग करें। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक एके शर्मा ने जल-विलय उर्वरक के साथ ही जैव उर्वरक की प्रयोग विधि विस्तार पूर्वक बताई। मुख्य अतिथि संतोष सिंह यादव ने कहा कि जिले के सभी समितियां निर्धारित समय से खोली जाएं। समितियों पर उर्वरक स्टाक, मौजूद प्रति बोरी की संख्या व उनके दाम बाहर सूची पर अंकित करें। कार्यक्रम को पीसीएफ के जिला प्रबंधक गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।