फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Income Tax Department team arrived with 120 vehicles to raid

Kannauj News: 120 वाहनों से छापा मारने पहुंची आयकर विभाग की टीम

Wed, 12 Feb 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department team arrived with 120 vehicles to raid
कन्नौज। इत्र नगरी के पंडित चंद्रबली एंड संस के प्रतिष्ठानों पर बुधवार को छापे की कार्रवाई करने हरियाणा व नोएडा के आयकर विभाग की टीमें 120 वाहनों से पहुंचीं। बताया जा रहा कि विभाग की कई टीमें फर्म की चार-पांच दिनों से रेकी कर रही थीं। बस और रेलवे स्टेशन के आसपास भारत सरकार लिखी गाड़ियां देखी गईं थीं। कार्रवाई देर रात तक चलती रही। फर्म की स्थापना वीरेंद्र दीक्षित ने की थी। अब उनके छह बेटे कारोबार को संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


हिंदी फिल्म रेड की तर्ज पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे आयकर विभाग की टीमों ने पंडित चंद्रबली एंड संस के प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा। हरियाणा, नोएडा, लखनऊ, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों से आई आयकर विभाग की टीमों ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर बने शीत गृहों और शहर के मोहल्ला अशोकनगर में बने आवास व इत्र कारखानों पर एक साथ छापा मारा। इसकी जानकारी होते ही इत्र के कारोबारियों में खलबली बच गई। अशोक नगर में दिनभर बाहर की गाड़ियों की आवाजाही होती रही। गेट पर कई गाड़ियां खड़ी रहीं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

इत्र कारखाने में काम कर रहे सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा करवा लिए गए। सभी गेट अंदर से बंद कर लिए गए। शाम तक प्रतिष्ठानों से कोई भी कर्मचारी बाहर नहीं निकला। फूल बिक्री करने गए किसानों को भी पीएसी के जवानों ने बाहर से लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कई इत्र कारखानों में सन्नाटा
पंडित चंद्रबली एंड संस पर आयकर विभाग के छापे के बाद शहर के कई इत्र कारखानों में सन्नाटा पसरा रहा। कई बड़े इत्र कारोबारी इधर-उधर हो गए। दूर से ही एक-दूसरे से आयकर की कार्रवाई के बारे में जानकारी करते रहे। कई लोगों ने तो फर्मों, शोरूम और अपने आवास पर ताला तक लगा दिया। इससे पहले भी शहर में जीएसटी और इनकम टैक्स की टीमें कार्रवाई कर चुकीं हैं।
कई सालों से निशाने पर थी फर्म
पिछले साल जीएसटी की टीम ने भी शहर में इत्र कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। तब जीएसटी ने शहर के मोहल्ला कुतलूपुर में परफ्यूमर्स के यहां छापा मारा था। टीम के अधिकारियों ने पंडित चंद्रबली एंड संस के दस्तावेज चेक कर टैक्स वसूल किया था। इस बार आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। इससे पहले शहर के मोहल्ला छिपट्टी में कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन तथा इत्र कारोबारी पंपी जैन के यहां भी कार्रवाई हो चुकी है।


देर रात तक चलती रही कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए रहे। किसी को अंदर नहीं जाने दिया। अशोक नगर में दिन भर मीडिया कर्मियों और आम लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इत्र कारखाने के अंदर अफसरों की गाड़ियां आने और जाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि उन्हें आयकर विभाग की कार्रवाई की जानकारी नहीं है।
---
फोटो :31: मोहल्ला अशोक नगर में फर्म के बाहर बैठे पुलिस कर्मी। संवाद
फोटो :32: गेट पर जानकारी लेते आयकर विभाग के अधिकारी। संवाद
फोटो :33: जलालाबाद स्थित कोल्ड स्टोरेज में जा रही इनकम टैक्स की गाड़ी। संवाद
फोटो :34: पं. चंद्रबली एंड संस फर्म के अंदर जाते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed