फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Inauguration of oxygen plant on 29th, administration in preparation

ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन 29 को, तैयारी में जुटा प्रशासन

Tue, 27 Jul 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of oxygen plant on 29th, administration in preparation
ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन 29 जुलाई को पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी करेंगे। इसके लिए कालेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत को देखकर तीसरी लहर की तैयारी की गई है। कालेज में ऑक्सीजन के दो प्लांट का निर्माण शुरू कराया गया है। एक प्लांट का निर्माण पूरा हो गया है। मशीनों को इंस्टाल कर टेस्टिंग कर ली गई है। मंगलवार को कालेज प्रशासन को सूचना मिली कि प्रभारी मंत्री जिले में आए हैं। इससे कालेज प्रशासन सतर्क हो गया। प्राचार्य डॉक्टर नवनीत कुमार ने निरीक्षण कर कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि गुरुवार को प्रभारी व पंचायतीराज विभाग के मंत्री फीता काट कर ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्लांट को चालू करा दिया जाएगा। प्लांट की क्षमता एक मिनट में 960 लीटर ऑक्सीजन की है। इस मौके पर डॉ. दिलीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed