फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In the polling station no power, ramp

मतदान केंद्र में बिजली न रैंप

Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 09 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
In the polling station no power, ramp
टूटी बाउंड्रीवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कस्बे के प्राइमरी पाठशाला को मतदान के लिए चिह्नित किया गया है। यहां अभी भी व्यवस्थाएं सही नहीं की गई हैं। एक फरवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अशोक चंद्र ने उमर्दा कस्बे के प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


स्कूल की बाउंड्रीवाल टूटी, स्कूल के मैदान परिसर में कई गड्ढे और बूथ संख्या 197 के सामने रैंप न देख ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताई थी। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। अभी तक न ही स्कूल की बाउंड्रीवाल बनाई गई है, और नही रैंप, बिजली की व्यवस्था भी नहीं की गई है। रैंप न बने होने से मतदान के दिन नि:शक्तजन मतदाताओं को मतदान करने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बाउंड्रीवाल न होने से कस्बे के लोग स्कूल मैदान में अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। वहीं दिन में कस्बेवासी मवेशी बांधते हैं।
विज्ञापन


इस मामले में प्रधानाध्यापक राजू यादव ने कहा कि बाउंड्रीवाल के संबंध में बीएसए को पत्र लिख चुका हूं लेकिन अभी तक उस ओर कोई जवाब नहीं आया है। कहा कि बिजली के लिए केबिल पड़ी है। दो दिन में ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सभी बूथों की सूची प्रतिदिन आ रही है। अधिकांश बूथों की अव्यवस्थाएं दूर करा दी गई हैं। बाकी में तेजी से काम किया जा रहा है। अगले सप्ताह के अंत तक जिले के सभी मतदेय स्थलों की अव्यवस्थाओं को दूर कर दिया जाएगा। - संतोष कुमार वैश्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed