फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In the case of dogs escape from the bike, hopefully death

कुत्तों से बचने में बाइक से गिरी आशा बहू, मौत

Tue, 09 Jan 2018 12:11 AM IST
kannauj
kannauj Updated Tue, 09 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
In the case of dogs escape from the bike, hopefully death
मृतक उषा देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तालग्राम। बाइक के पीछे दौड़ रहे कुत्तों के हमलों से बचने के प्रयास में आशा बहू चलती बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। इससे हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तालग्राम थानाक्षेत्र के गांव बिचपुरवा निवासी शेरपाल की 35 वर्षीय पत्नी उषा देवी गांव की आशा बहू के पद तैनात है। सोमवार दोपहर वह गुरसहायगंज सीएचसी गई थी। शाम करीब सात बजे वह गांव के प्रमोद पुत्र राजबहादुर के साथ बाइक से वह घर लौट रही थी।
विज्ञापन


तभी गांव के नजदीक पहुंचते ही आवारा कुत्तें बाइक के पीछे दौड़ पड़े। कुत्तों से बचने के प्रयास में उषा देवी चलती हुई बाइक से रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने दम तोड़ दिया। उषा देवी की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उषा देवी के पति शेरपाल ने बताया कि उसका एक पांच साल का बेटा शिवम और दो बेटियां प्राची और शिंवागी मासूम है। हादसे में पत्नी की मौत के बाद बच्चों के लालन-पालन का संकट आ गया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed