{"_id":"50cadafb2ad3d7622f16facef64640ba","slug":"in-favor-of-sp-saurik-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरिख में रहा सपा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरिख में रहा सपा का दबदबा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत चुनाव में अबकी सौरिख क्षेत्र में सपा का
विज्ञापन
बोलबाला रहा। जिला पंचायत की चार सीटों पर दो पर सपा प्रत्याशियों ने जीत
का परचम फहराया।
24 घंटे से भी ज्यादा समय तक ऋषिभूमि इंटर कालेज में चली मतगणना के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड 17 से सपा प्रत्याशी उपमा यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरती पाल को 405 मतों से परास्त किया। उपमा यादव नगर पंचायत सौरिख की अध्यक्ष कांती देवी की पुत्रवधू और जिला पंचायत सदस्य चौ. मनीष यादव डंपी की भाभी हैं।
वार्ड 18 से नगर पंचायत सौरिख की पूर्व चेयरमैन रहीं नीलम बबली यादव के पति रणवीर सिंह यादव ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप यादव को शिकस्त दी। यहां पर व्यापारी नेता दिनेश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रवेश शाक्य ने दिनेश यादव पप्पू को हराया, जबकि वार्ड 20 से बृजेश कुमार ने अनुपम को करारी शिकस्त दी।