फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In charge of the minister in the dose room locked

डाट्स कक्ष में प्रभारी मंत्री को बंद मिला ताला

Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
In charge of the minister in the dose room locked
जिला अस्पताल में टीबी मरीज से पूछताछ करते प्रभारी मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने बुधवार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में डाट्स कक्ष बंद और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। सीएमएस को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मामूली कमियां मिलीं। जिन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आगे से ऐसी खामी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


संदीप सिंह ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे और वार्ड तीन में मरीजों से हालचाल पूछा। एनआरसी वार्ड में सिंक के पास मल देख सीएमएस से सफाई कराने को कहा। मेस में खाने की गुणवत्ता चेक की। दवा स्टोर पहुंचकर रिकार्ड खंगाले। डाट्स रूम में ताला लगा मिला। कक्ष के बाहर खड़े मरीज ने बताया कि वह दो दिन से दवा लेने के लिए आ रहा है। लेकिन दवा नहीं मिल रही है। कक्ष बंद मिलता है। डाट्स कक्ष में ताला लगा मिलने पर जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी सिंह ने डाट्स कर्मचारी ऋषभ को हटा दिया है। मामले की लिखित सूचना सीएमओ डा. एके पचौरी को दी है। इसी तरह मंत्री ने एक्सरे व अल्ट्रासाउंड का भी निरीक्षण किया। एक मरीज ने अज्ञात व्यक्ति पर 100 रुपये लेने की शिकायत की लेकिन महिला कर्मचारी का नाम नहीं बता सका।
विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से कहा कि अस्पताल में कुछ कमियां मिली हैं। जिन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश सीएमएस को दे दिए गए हैं। अस्पतालों से रिजाइन देकर जा रहे डाक्टरों के संबंध में कहा कि जिसे जाना है वह जा सकता है। सरकार प्राइवेट डाक्टरों से काम चला लेगी। वंदेमातरम सेवा संस्थान समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने प्रभारी मंत्री को लैपटॉप वितरण के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि पूर्व की सरकार में लैपटॉपों का आवंटन हुआ था, जो सरकारी गोदामों में धूल खा रहे है। समिति ने मांग की कि जल्द से जल्द उन अखिलेश के चित्रों को बदलकर लैपटॉप का आवंटन करा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने रैन बसेरा निर्माण के लिए मांगा प्रस्ताव
प्रभारी मंत्री संदीप सिंह के सामने बात रखी गई कि जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए रैन बसेरा बना हुआ है, जिसमें पुलिस की चौकी बना दी गई है। चौकी के लिए भवन न होने के कारण पुलिस रैन बसेरा में रह रही है। मंत्री ने सीएमएम को निर्देश दिए कि वह प्रस्ताव बनाकर उनके पास भेजें। जिससे अस्पताल में दूसरे रैन बसेरे का निर्माण करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed