{"_id":"648b56177323952097030c98","slug":"in-a-minor-dispute-two-sides-used-lathis-six-injured-kannauj-news-c-12-1-287528-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मामूली विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलीं, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मामूली विवाद में दो पक्षों में लाठियां चलीं, छह घायल
Thu, 15 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के नरमऊ गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों में लाठी चल गई। इसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नरमऊ गांव निवासी शंकुतला ने बताया कि पुत्र मुकेश गांव का राशन कोटेदार है। गांव के आदेश कुमार, घनश्याम, श्याम सिंह, सरमन बुधवार की देर शाम आए और उसके पुत्र से राशन वितरण को लेकर विवाद करते हुए गालियां देने लगे। उसके पुत्र और परिवार के लोगों ने गाली देने को मना किया तो सभी लोग एक राय होकर लाठीडंडों से मारपीट करने लगे। इसमें परिवार के सचिन (20) मुस्कान (15), कीर्तिदेवी (30) रीतू (16), सीमा (32) और वह घायल हो गईं। आसपास के लोग दौड़े तो चारों लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया। (संवाद)