फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Improve the arrangements of the perfume park: Minister in charge

इत्र पार्क की व्यवस्थाओं को बेहतर करें : प्रभारी मंत्री

Fri, 27 Feb 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Improve the arrangements of the perfume park: Minister in charge
कन्नौज। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने देश की विकास यात्रा में व्यापारियों तथा उद्यमियों के महत्वपूर्ण योगदान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा उद्योग एवं व्यापार को सशक्त बनाना है। उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। वह गुरुवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस दौरान व्यापारियों व उद्यमियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 45 वर्ष पुराने औद्योगिक क्षेत्र का अब तक विस्तार नहीं हो पाया है। एफएफडीसी में प्रशिक्षण के साथ शोध कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता जताई गई। इत्र पार्क की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा इत्र इकाइयों के लिए गैस आपूर्ति व्यवस्था को व्यावसायिक रूप प्रदान करने का सुझाव दिया गया। व्यापारियों ने सरायमीरा बस स्टॉप के आसपास बढ़ते अतिक्रमण की समस्या भी बताई। बिजली बिल राहत योजना के तहत सभी उपभोक्ताओं को लाभ न मिलने तथा योजना में ब्याज में अतिरिक्त राहत प्रदान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन समस्याओं का समाधान जनपद स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित किया जाए। जो समस्याएं शासन स्तर से संबंधित हैं उनके प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए जाएं। उन्होंने सामाजिक सहभागिता पर भी बल दिया। कहा कि व्यापारी एवं उद्यमी विद्यालयों में बेंच, टेबल, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं के विकास में स्वेच्छा से योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed