फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Improve arrangements of cowshed in 40 days

Kannauj News: गोशाला की व्यवस्थाएं 40 दिन में सुधारें

Thu, 23 Mar 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Improve arrangements of cowshed in 40 days
छिबरामऊ। जनपद में संचालित गोशालाओं की व्यवस्था को खराब बताते हुए विश्व हिंदू परिषद ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने 40 दिन में व्यवस्था न सुधरने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री विनीत त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गोशालाओं में भूसा, चारा, पानी, डॉक्टर, सर्दियों में धूप, गर्मियों में छांव की व्यवस्था की जाएं। प्रत्येक गोशाला के गेट पर श्यामपट अनिवार्य किया जाए, जिसमें गोवंश जन्म-मृत्यु का समस्त लेखा-जोखा अंकित करें। ताकि उसकी समय-समय पर जांच होती रहे। शासन की ओर से जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर स्थानीय संभ्रांत लोगों की एक कमेटी गठित की जाए, जिससे समय-समय पर गोशालाओं का निरीक्षण किया जा सके। प्रत्येक गोवंश के भूरा व चारा के लिए कम से कम 100 रुपये प्रतिदिन व 15-20 गोवंशों के लिए कर्मचारी नियुक्त किया जाए। इस दौरान संजीव दुबे, कृष्णतीर्थ मिश्रा, मोहनीश दुबे व ब्रजेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed