{"_id":"5ff9ee638ebc3e32f057ece6","slug":"illegal-liquor-kannauj-news-knp604989033","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शराब बनाने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने शराब बनाने वालों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया है। नगर की गिहार कॉलोनी में छापा मारा गया। यहां बड़ी तादाद में लहन व कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
शनिवार शाम आबकारी अधिकारी एमपी सिंह व कोतवाली के एसआई रामसिंह के संयुक्त निर्देशन में नगर की गिहार कालोनी में पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां पुलिस ने अवैध शराब बनाने में जुटे धर्मेंद्र पुत्र कामताराम, राजपाल पुत्र नेकराम व गिरिजानंदन पुत्र हरिस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से बरामद लगभग पांच सौ लीटर लहन को नाली में बहा दिया। पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।