{"_id":"42a2c9570444731e8b9713b795b0a112","slug":"illegal-alcohol-in-docters-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सक के आवास से मिली अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सक के आवास से मिली अवैध शराब
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़ कस्बे के सरकारी पशु चिकित्सालय परिसर में डाक्टर के आवास पर छापा मारकर पुलिस और आबकारी टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। वहीं डाक्टर के आवास से बड़े पैमाने पर नकली देशी व विदेशी शराब बनाने का सामान, कई प्रांतों के लोगो, खाली क्वार्टर, उनके ढक्कन व आठ पेटी देशी-विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
इंदरगढ़ थाने से कुछ दूरी पर राजकीय पशु चिकित्सालय है। यहां पशु चिकित्साधिकारी के रूप में डा. कुलदीप राठौर की तैनाती है। चिकित्सक अस्पताल परिसर में बने सरकारी आवास में रहते हैं। पिछले काफी समय से उनके आवास में शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा है। इस गोरखधंधे की जानकारी मंगलवार को आबकारी विभाग को मिली।
इस पर विभाग ने एसपी कलानिधि नैथानी से संपर्क साधा। एसपी ने आबकारी विभाग के साथ स्वाट टीम व सर्विलांस टीम को लगा दिया। दोपहर दो बजे के करीब संयुक्त रूप से पशु चिकित्सालय परिसर को घेरकर छापा मारने की कार्रवाई शुरू हुई। आबकारी विभाग के उप निरीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि डाक्टर के आवास से दो बोरी ढक्कन, हजारों की तादात में खाली क्वार्टर, कई प्रांतों के शराब के लोगो, आठ पेटी निर्मित देशी व विदेशी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक डा. कुलदीप राठौर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। छापा मारने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां, इंदरगढ़ थाने के एसआई अमर बहादुर, सौरिख थाने के एसआई रवींद्रनाथ सिंह शामिल थे। उधर पुलिस की इस कार्रवाई से पशु चिकित्सालय के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आबकारी विभाग व पुलिस टीम को आशंका है कि इस गोरखधंधे में कुछ सफेदपोश लोगों के हाथ हैं। पुलिस विस्तृत जांच पड़ताल में जुटी है। उधर कुछ ग्रामीणों के मुताबिक अस्पताल में यह गोरखधंधा काफी समय से चल रहा था। अस्पताल परिसर इंदरगढ़ थाने से कुछ कदम की दूरी पर है। फिर भी पुलिस को भनक नहीं मिल पाई। उधर पुलिस हिरासत में मौजूद पशु चिकित्सक ने बात करने से इंकार कर दिया।