फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Icy winds increased melting, mercury dropped below six degrees

Kannauj News: बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन छह डिग्री से नीचे आया पारा

Thu, 01 Jan 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Icy winds increased melting, mercury dropped below six degrees
फोटो :08: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद
कन्नौज। साल के आखिरी महीने के अंतिम दिन लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। बुधवार को पूरे दिन चलीं बर्फीली हवाओं से पारा धड़ाम हो गया। शीतलहर और गलन से न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। अधिकतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सुबह के समय कोहरे की घनी चादर छाई रही। दृश्यता 10 मीटर तक रही। नतीजतन ज्यादातर लोग दिन भर घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लगातार चल रही बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ रही है। बुधवार को भी सुबह से ही शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा।
विज्ञापन

दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लगातार चल रही हवाओं से पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। लोग दिन भर धूप निकलने की उम्मीद लगाए रहे। सुबह का नजारा तो काफी अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक कोहरे के कारण चारों तरफ धुंध सी छाई रही। हालत यह थी कि सड़क पर चलने वालों को सामने 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा था।
दोपहर बाद थोड़ा कोहरा छंटा लेकिन हवा बराबर चलती रही। इससे लोग ठिठुरते दिखे। शाम ढलने से पहले फिर से कोहरा और धुंध छा गई। कोहरा और पाला गिरने से सरसों में भी काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed