फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ICU of 100 bed hospital ready, need of human resources

Kannauj News: सौ शैया अस्पताल का आईसीयू तैयार, मानव संपदा की जरूरत

Sun, 19 Apr 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 19 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
ICU of 100 bed hospital ready, need of human resources
छिबरामऊ। तीन अप्रैल को हुए डीएम को निरीक्षण में सौ शैला अस्पताल के आईसीयू से लेकर अन्य विभागों में तमाम अव्यवस्थाएं मिली थी। इस पर डीएम ने एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए थे। शनिवार को अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे एसीएमओ को आईसीयू में व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुचारु मिली। बताया गया कि आईसीयू के संचालन के लिए मानव संपदा की डिमांड के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को अस्पताल के आईसीयू में स्टोर बना मिलने के साथ ही गंदगी मिली थी। इसके अलावा अन्य अव्यवस्थाएं होने पर डीएम ने सीएमएस डा. सुनील कुमार को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में व्यवस्था के सुधार में सुधार निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में शनिवार को एसीएमओ डाॅ. केके त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आईसीयू पूरी तरह से व्यवस्थित मिला। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारु रूप से संचालित हो रही थी। निरीक्षण में सीएमएस ने बताया कि आईसीयू क्रियान्वित हो चुका है। इसके संचालन के लिए चार वेंटीलेटर टेक्नीशियन, आईसीयू ट्रेंड डॉक्टर, 12 स्टॉफ नर्स व चार वार्ड बॉय की जरूरत है। इसके लिए डिमांड शासन को भेजी जा चुकी है। साथ ही अस्पताल में कार्ररत स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित किए जाने पर भी विचार चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed