फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Human Services true religion

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

Wed, 30 Dec 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Wed, 30 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Human Services true religion
संत निरंकारी भवन में आयोजित क्षमा याचना दिवस पर महात्मा राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इस दौरान सेवादल के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण भी दिया गया।  फर्रुखाबाद से आए महात्मा संजीव चौहान ने कहा कि गलती करना कठिन नहीं बल्कि गलती करने वालों को क्षमा करना कठिन हैं।
विज्ञापन



क्षमा करने वाला पुरुष ही महापुरुष है। आज के पैगंबर बाबा हरदेव सिंह जी महाराज भी हमें क्षमा करना सिखा रहें हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 1980 में शैतानी प्रवृत्तियों ने बाबा गुरुवचन सिंह की हत्या कर दी ती तब बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने उन शैतानी प्रवृत्तियों को क्षमा करके अनूठी मिशाल पेश की थी।
विज्ञापन



दिन भर अच्छे बुरे कर्म करने के बाद जब हम ईश्वर का स्मरण करते हैं तो वह भी हमें क्षमा कर देतें हैं। अगर हमने गलती की है तो क्षमा मांगने में शर्म भी कैसी? जो भक्त क्षमा करते हैं वह विपरीत परिस्थितियों में भी बचे रहते हैं। आज हम सभी संकल्प लें कि जान बूझ कर होने वाली गलतियों से बचेंगे और क्षमा याचना कर स्व भाव बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर फर्रुखाबाद से आए महात्मा मुकेश जी ने सेवादल स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में सेवादल संचालक सुशील बाबू,शशीप्रभाकर,रंजना,शालिनी,पूनम,गंगादीन,रामप्रकाश,मनीष,आरपी सिंह व सानू आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed