फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   HT line farmers doing hard work

एचटी लाइन किसानों की मेहनत कर रही राख

Wed, 12 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 12 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
HT line farmers doing hard work
कसावा गांव में खेत में उठ रहीं आग की लपटें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

क्षेत्र के ग्राम कसावा में हाईटेंशन लाइन का जंफर टूटकर गिरने से चार बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। वहीं कुंवरपुर बनवारी में अचानक लगी आग से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। सौरिख क्षेत्र के दारापुर बरेठी और वीरपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से लगभग दो एकड़ फसल जल गई। एसडीएम ने सभी अग्निकांडों का निरीक्षण कर पीड़ित किसानों को मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम कसावा में खलील खां व अवधेश के खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का जंफर टूटकर गिर गया। उससे निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। हवा तेज चलने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। फायरब्रिगेड ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में खलील खां व अवधेश की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


वहीं, ग्राम कुंवरपुर बनवारी में ओमनाथ दीक्षित पुत्र कालीचरन के बाग में किसी तरह आग लग गई। आग ने उनके खेत को भी चपेट में ले लिया, जिससे दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम वीरपुर में सावित्री देवी कठेरिया व राजीव यादव के खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया, जिससे दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। एसडीएम उदयवीर सिंह व नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने निरीक्षण किया।


इसी तरह, क्षेत्र के ग्राम दारापुर बरेठी में ब्रह्मानंद के खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइन के तार भिड़ गए। उससे निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई, जिससे डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। एसडीएम उदयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी अग्निकांडों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। राजस्व निरीक्षकों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित किसानों को शासन के नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed