{"_id":"5ebed9648ebc3e9048061ea4","slug":"hotaspot-ilaakon-mein-aavaagaman-par-naaraajagee-kaarravaee-ke-nirdesh-kannauj-news-knp5603391175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट इलाकों में आवागमन पर नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट इलाकों में आवागमन पर नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
हॉटस्पॉट डुडवा बुजुर्ग का निरीक्षण करते डीएम, एसपी समेत कई अफसर।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के बाद भी लोग सचेत नहीं हैं। हॉटस्पॉट डुडवा बुजुर्ग का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसपी ने वाहनों और लोगों के पैदल आवागमन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट में किसी के घूमते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान से भी पूछताछ की। बताया गया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति नौ मई को मुंबई से अकेला आया था। परिवार व ग्रामीणों के कहने पर जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला। गांव में मुंबई से लौटे 28 लोगों की जांच कर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
दायित्व का निर्वहन न करने पर शिक्षक पर कार्रवाई के आदेश
प्रधान प्रतिनिधि आफताब आलम ने डीएम को बताया कि निगरानी समिति के सहायक अध्यापक और चौकीदार अपना उत्तरदायित्व नहीं निभा रहे हैं। यह गैरहाजिर हैं। डीएम ने बीएसए से बात कर शिक्षक पर कार्रवाई के आदेश दिए। कहा कि निगरानी समिति दायित्वों का सही ढंग से पालन करे। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।