फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   horee mohalle mein dengoo ke paanv,16 chapet mein

होरी मोहल्ले में डेंगू के पांव,16 चपेट में

Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
horee mohalle mein dengoo ke paanv,16 chapet mein
दवा का वितरण करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जसोदा कस्बे के होरी मोहल्ले में डेंगू ने पांव पसार लिए हैं। 16 लोग चपेट में हैं। एक महिला की सप्ताह पहले मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाली 35 वर्षीय जरा पत्नी सखावत की कानपुर अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने सुध नहीं ली। मोहल्ले के अखिलेश प्रजापति (35) पुत्र हरनाथ सिंह, आलोक (11), अमन (8) पुत्रगण सर्वेश, पंकज (25) पुत्र विश्वनाथ, मंजीत (27) पुत्र विश्वनाथ, रेणुका (37) पत्नी जगदीश, कमला और जदुनाथ का कानपुर के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी मोहल्ले की गौरी पाल पत्नी बीनू पाल, मीरा, सनी, प्रीतेश का इलाज गुरसहायगंज के निजी अस्पताल में हो रहा है। इनमें भी डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वाति पुत्री पिंटू कठेरिया, सोनम पुत्री रामकुमार, सनी पुत्र रामकुमार और महावीर कठेरिया जसोदा के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इलाके में डेंगू का प्रकोप होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम परीक्षण के लिए नहीं पहुंची है।
जलालाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. सरदमन सिंह ने बताया कि जसोदा में लोगों में बुखार की सूचना मिली है। प्रधान के माध्यम से दवा का छिड़काव कराया जाएगा। गुरुवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। उधर, जिला अस्पताल में बुधवार को 12 ब्लड नमूनों की जांच में दो मरीजों में डेंगू पॉजिटिव के लक्षण मिले हैं। 14 लोगों की स्लाइड राजकीय मेडिकल कालेज में एलाइजा टेस्ट के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

डेंगू मरीजों की संख्या अब 158 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के कीटनाशक दवा के छिड़काव के बावजूद डेंगू रोग थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। जांच में हर दिन डेंगू पॉजिटिव के मरीज मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ.कृष्ण स्वरूप ने बताया कि आशा कार्यकर्ता व प्रधानों के माध्यम से हर गांव में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालग्राम। मवैइया गांव में संक्रमण फैलने से दर्जन भर से अधिक लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। सोमवार को बालिका परी की डेंगू से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव पहुंचने में 48 घंटे से अधिक का समय लग गया। गांव में फैली गंदगी मुसीबत बनी हुई है। जलभराव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। करीब आधा सैकड़ा लोग बुखार की चपेट में हैं। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैसापुर के डॉ. सरोज कुमार, सीएचसी तालग्राम के फार्मासिस्ट मनोज यादव, सुखदेव ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर 46 बीमार लोगों का चेकअप कर दवाएं दीं। एएल रिजवान ने ब्लड जांच के लिए पांच स्लाइडें बर्नाइं। कैंप में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed