फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Home examinations of council schools will start from March 22

22 मार्च से परिषदीय स्कूलों की गृह परीक्षाएं शुरू होंगी

Sat, 12 Mar 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Home examinations of council schools will start from March 22
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले 22 मार्च से परिषदीय स्कूलों की वार्षिक गृह परीक्षाएं शुरू होंगी। इसमें कक्षा एक से आठ तक के करीब एक लाख 74 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला स्तर पर प्रश्न पत्र तैयार कराए जाएंगे। 16 मार्च तक प्रश्नपत्रों की छपाई भी हो जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के विशेष सचिव आरबी सिंह ने भेजे पत्र में कहा है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 की वार्षिक परीक्षाएं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रबंध समिति के अधीन होंगी। परिषदीय विद्यालयों में भी इम्तिहान चलेंगे। 22 से 27 मार्च तक परीक्षाएं होंगी। 31 मार्च को परीक्षाफल जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

ये है शेड्यूल
-13 मार्च को कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक के प्रश्नपत्रों को तैयार किया जाएगा।
-16 मार्च को जिलास्तर पर प्रश्नपत्र छापे जाएंगे।
-21 मार्च तक बीईओ की ओर से विद्यालयों में पेपरों का वितरण कराया जाएगा।
-22 से 27 मार्च तक सालाना गृह परीक्षाएं होंगी।
-28 से 30 मार्च तक मूल्यांकन और परीक्षाफल तैयार होगा।
-31 मार्च को परीक्षाफल घोषित होगा और रिजल्ट दिया जाएगा।
कक्षा एक से आठ तक के एक लाख 74 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जो गृह परीक्षाओं में शामिल होंगे। पत्र भी आ गया है। तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। -संगीता सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed