फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   History sheets of Nawab Singh and Neelu Yadav will be opened

Kannauj News: नवाब सिंह और नीलू यादव की खोली जाएगी हिस्ट्रीशीट

Sat, 28 Sep 2024 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
History sheets of Nawab Singh and Neelu Yadav will be opened
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव और नीलू यादव की अब हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। पुलिस जनपद सहित आसपास जिलों में भी इनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की पड़ताल कर रही है। आपराधिक इतिहास से संबंधित साक्ष्य और गवाह भी खोजे जाएंगे। इसके अलावा दोनों की संपत्ति की तलाश के लिए राजस्व और पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, सह आरोपी नीलू यादव तथा पीड़िता की बुआ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दोनों आरोपियों पर जो मुकदमे दर्ज हैं, उनके आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और इनसे संबंधित साक्ष्य भी एकत्र किए जाएंगे। यही वजह है कि गैंगस्टर एक्ट की विवेचना तिर्वा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह को दी गई है। एसपी ने बताया कि दोनों ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। इसलिए पुलिस गैंगस्टर एक्ट में भी जल्द चार्जशीट दाखिल करने का प्रयास करेगी। वहीं, संपत्ति की तलाश के लिए राजस्व व पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी, जो आरोपियों की संपत्ति का पता लगाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
फिर कस्टडी रिमांड मांग सकती है पुलिस
आरोपी नवाब सिंह और नीलू यादव तथा पीड़िता की बुआ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस तीनों के कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन कर सकती है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस तीनाें को रिमांड पर लाकर उनसे पहले से दर्ज मुकदमों के बारे में पूछताछ कर सकती है। एसपी ने बताया कि इस मामले का नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को बनाया गया है। उनके निर्देशन में इस मामले की ठोस विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जमानत मिलने के बाद बाहर आने वाला था नीलू
किशोरी दुष्कर्म कांड में साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोपी नीलू यादव जमानत पर जेल से बाहर ही आने वाला था कि पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कर दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों के ऊपर दर्ज मुकदमों के आधार पर विधिक प्रक्रिया के तहत गैंगस्टर की कार्रवाई को बनती ही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद अब नीलू के जेल से बाहर आने की संभावनाएं कम हो गईं हैं।


वर्जन
आरोपी नवाब सिंह और नीलू यादव पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसके आधार पर दोनों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और जिला स्तरीय गैंग में सूचीबद्ध किया जाएगा। नियमानुसार संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
- अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed