{"_id":"6418b42865052bc43307c214","slug":"high-tech-trauma-center-records-started-being-recorded-kannauj-news-c-12-1-133773-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हाईटेक हुआ ट्रामा सेंटर, दर्ज होने लगे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हाईटेक हुआ ट्रामा सेंटर, दर्ज होने लगे रिकॉर्ड
Tue, 21 Mar 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। ट्रामा सेंटर में बुनियादी सुविधाएं शुरू नहीं हो सकी हैं, लेकिन वहां के काम को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में सेंटर पर सोमवार से कंप्यूटर पर काम शुरू हो गया है। यहां के मरीजों की पूरी जानकारी अब कंप्यूटर से ही दर्ज हो सकेगी। उनके इलाज का पूरा ब्योरा भी कंप्यूटराइज्ड होगा।
दरअसल, जिला अस्पताल में छह साल पहले बने ट्रामा सेंटर का संचालन पिछले दिनों ही शुरू हुआ है। अस्पताल की इमरजेंसी सेवा की यूनिट को यहीं शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी ट्रामा सेंटर को मानक का स्टाफ नहीं मिला है, फिर भी इमरजेंसी वार्ड का इलाज यहां शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में अब यहां आने वाले मरीजों और उनके इलाज का पूरा ब्योरा अब कंप्यूटराइज्ड होगा।
सोमवार को मौजूद फार्मासिस्ट अनूप पांडेय ने कंप्यूटर पर काम भी शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से मरीजों का रिकॉर्ड रखने में सहूलियत होगी। जरूरत पड़ने पर रेफर करने की नौबत आएगी तो यहां हुए इलाज का कंप्यूटराइज्ड ब्योरा देकर मरीजों को भेजा जाएगा।